नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायणम्’ से जुड़ा 11 सेकेंड का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को ट्रेलर का लीक हुआ हिस्सा बताकर शेयर किया जा रहा है, जिसे देखकर कई यूजर्स ने नाराज़गी जताई और इसकी गुणवत्ता पर सवाल उठाए।
हालांकि, वायरल वीडियो की सच्चाई कुछ और ही निकली। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स का दावा है कि यह क्लिप असली ट्रेलर का हिस्सा नहीं, बल्कि AI की मदद से तैयार किया गया फर्जी वीडियो है। फिल्म के निर्माताओं की ओर से अब तक इस कथित लीक वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
ऐसे में वायरल वीडियो को लेकर किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले आधिकारिक ट्रेलर का इंतजार करना बेहतर होगा। फिल्म ‘रामायणम्’ को लेकर दर्शकों में पहले से ही जबरदस्त उत्साह है और इसके आधिकारिक रिलीज़ का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है।










